अपराध

72 लीटर देशी शराब व बाईक के साथ तीन तस्कर गिफ्तार

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा/तरारी।अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए छापेमारी अभियान के तहत तरारी व सिकरहटा थाना की पुलिस ने ने अलग अलग जगहो से 72 लीटर शराब व बाइक के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। तरारी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार भास्कर ने बताया कि सूचना मिली थी कि पश्चमि इंगलीश व तरारी नहर पथ के रास्ते शराब तस्कर शराब ले जा रहे है। सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाकर 42 लीटर देसी शराब के साथ रोहतास जीला के कच्छवा थाना अन्तर्गत संरैया गाँव निवासी मनीष कुमार व राजा कुमार नामक शराब तस्कर को डिस्कभर बाईक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी अभियान में खुद तरारी थानाध्यष प्रदीप कुमार सहित सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। वही दुसरी ओर सिकरहटा थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया की सूचना मिली है कि सिकरहटा गॉव में चोरी छुपे शराब की बिक्री बिना भय के धडल्ले से की जा रही ह्रै ।जिसके आधार पर सिकरहटा थानाध्यक्ष पवन कुमार अपने दलबल के साथ सिकरहटा पहुँच सिकरहटा निवासी विनय साव को 30 लीटर देशी शराब के साथ धर दबोचा व गिरफ्तारी के बाद बिहार शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!