178-मोकामा विधान सभा उप निर्वाचन, 2022 के मतदान कार्य हेतु प्रतिनियुक्त मतदान दल कार्मिकों का आज *तृतीय रैण्डमाइजेशन* किया गया

त्रिलोकी नाथ प्रसाद माननीय सामान्य प्रेक्षक, 178-मोकामा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र डॉ. रूपेश कुमार तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह की उपस्थिति में *समाहरणालय, पटना स्थित एनआईसी* में यह रैण्डमाइजेशन किया गया।
आज कुल *318 मतदान दल का रैण्डमाइजेशन हुआ जिसमें 29 सुरक्षित मतदान दल* भी शामिल है। प्रत्येक मतदान दल में एक पीठासीन पदाधिकारी, एक प्रथम मतदान पदाधिकारी, एक द्वितीय मतदान पदाधिकारी तथा एक तृतीय मतदान पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं।
विदित हो कि 178-मोकामा विधान सभा उप निर्वाचन क्षेत्र में *मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 289 है।* दिनांक 3 नवंबर, 2022 को पूर्वाहन 7:00 बजे से अपराहन 6:00 बजे तक मतदान का समय निर्धारित है
आज के इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री तनय सुल्तानिया, अपर समाहर्ता, विशेष कार्यक्रम-सह-वरीय नोडल पदाधिकारी कार्मिक कोषांग, विशिष्ट पदाधिकारी अनुभाजन-सह-वरीय नोडल पदाधिकारी प्रेक्षक कोषांग एवं अन्य भी उपस्थित थे।