ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

शिक्षा विभाग मे हुई उथल पुथल प्रभार मुक्त किये गये कई विद्यालय के प्रधान शिक्षक।।…

गुड्डु कुमार सिंह:-गडहनी। विभागीय निदेशानुसार प्रखण्ड के आधा दर्जन से भी अधिक विद्यालयो के प्रभारी प्रधानाध्यापको की कुर्सी छिनी गई। जानकारी देते हुए प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी अरविन्द कुमार ने बताया कि कनीय शिक्षको को प्रभार देना नियम संगत नही है साथ ही वरीयता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है साथ ही निदेशक प्राथमिक शिक्षा बिहार पटना के आदेशानुसार वरीय शिक्षक को ही विद्यालय का प्रधान शिक्षक अधिकृत किया जा सकता है।वहीं बीईओ के इस फरमान के बाद शिक्षा विभाग मे उथल-पुथल मच गई है।प्रभार मुक्त शिक्षको ने संघ के साथ बीईओ के द्वारा लिये गये इस निर्णय का जमकर विरोध किया।बतादें कि बीईओ के पत्रांक 40 दिनांक 24/11/2022 के आलोक मे प्रावि गौरा मे जय बिहारी राम के स्थान पर वरीय शिक्षक अशोक चन्द्र भारती को, उमवि चइंयाचक मे बैजन्ती देवी के स्थान पर कुमारी अभिलाषा को, प्रावि रतनपुर मे मन्तोष कुमार राम के स्थान पर रामायण सिंह को, प्रावि देवढी मे अक्षय कुमार सिंह के स्थान पर कृष्ण कुमार राम को, उमवि आजमनगर मे अनिल कुमार के स्थान पर राज कुमार चौबे को, उमवि बरडिंहा मे विजय शंकर राम के स्थान पर प्रियंका चौधरी को, उमवि सोहरी मे संजय कुमार सिंह के स्थान पर संगीता कुमारी को और उमवि सुअरी मे नरेंद्र कुमार के स्थान पर मोहम्मद बादशाह को प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप मे कार्य करने हेतू अगले आदेश तक प्राधिकृत किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!