ताजा खबरदेशप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है – जटाधारी प्रजापति

आज दिनांक 15 नवंबर 2022 को भगवान बिरसा लोकहित प्रभुत्व विचार मंच के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की  जयंती को  जनजातीय गौरव दिवसके रूप में  मनाया गया। जयंती समारोह का विधिवत उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष जटाधारी प्रजापति, पूर्व उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह,  महासचिव अखिलेश कुमार सिंह एवं सदस्य राम प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष जटाधारी प्रजापति ने करते हुए कहा की भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाने का उद्देश्य सिर्फ इतना ही नहीं की उनके चित्र पर माला पहना दे । जयंती मनाने का मुख्य उद्देश्य है की बिरसा मुंडा जी की जीवन में जो घटनाएं घटित हुई और जो उन्होंने अपने समाज और देश के लिए किया उस विचार को हम सभी कार्यकर्ताओं को हम सभी नागरिकों को अपनाने की जरूरत है उनके पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है। उन्होंने बिना किसी स्वार्थ के अपने समाज और देश के लिए अपनी जिंदगी की आहुति दे दी। आवश्यकता है समाज में संस्कृति और संस्कार युक्त शिक्षा की प्राथमिक स्तर से ही इन महापुरुषों की विचार को पुस्तक के माध्यम से पढाया जाए एवं जन जागरण किया जाए। इस कार्यक्रम में प्राध्यापक राजकिशोर लाल, श्री संजीव कमल, आर्यन, राजीव कुमार,चंदन कुमार,अनुज कुमार अन्य गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के महासचिव श्री अखिलेश कुमार सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्था के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र विश्वकर्मा ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!