District Adminstrationब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : राहत संस्था, आई पार्टनर एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला का किया आयोजन।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, राहत संस्था i-partner इंडिया और पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में लैंगिक हिंसा के विरुद्ध मानव अधिकार दिवस के उपलक्ष में दारुल उलूम बनात अमन नगर गांव पारा में महिला थानाध्यक्ष विनीता कुमारी की अध्यक्षता में कार्यशाला और रैली का आयोजन शनिवार को किया गया। महिला थानाध्यक्ष विनीता कुमारी ने इस अवसर पर कहा कि हर लड़कियों को आगे आना चाहिए हर मानव को जीने का बराबर के तरीके से काम करने का रोजगार पाने का और हिंसा मुक्त जीवन जीने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि हर लड़कियों को कानून की जानकारी होनी चाहिए। इस मौके पर राहत संस्था की व्यास विद प्रवीण, मालामीका ने भी सभी बच्चियों को प्रेरित किया। राहत संस्था की ओर से सभी को स्वस्थ रहने संबंधित जानकारी भी दी गई और सेनेटरी पैड का भी वितरण किया गया। मौके पर मदरसा के संचालक मो सलमान भी मौजूद थे। मुखिया मतिउर रहमान ने कहा कि कानून की जानकारी सभी को कराई जाए और हर लड़की सुरक्षित रहे और खुद सुरक्षित रहने में सक्षम हो सके जानकारी हासिल हो सके। मो सुलेमान ने कहा कि हम राहत संस्था और पुलिस प्रशासन को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने हमारे मदरसे में आकर बच्चियों को प्रेरित किया और जागरूक किया लैंगिक हिंसा के विरुद्ध हम सब को आगे आने की आवश्यकता है। सभी एक साथ मिलकर अगर अपने अपने क्षेत्र में काम करेंगे तो हर लोग हिंसा मुक्त रहेंगे। इस कार्यक्रम के आयोजन में फजलूरर्हमान, शमीम अख्तर, सनाउल्लाह, और इशरत जहां ने भी अहम योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!