अपराधताजा खबर

तीस हजार में शूटर हायर कर पत्नी ने करवा दी पति की हत्या और शव कुएं में फेककर JCB से कुएं को भरवा दिया.पत्नी समेत 6 गिरफ्तार।…

ओमप्रकाश /चान्हो// थाना क्षेत्र के बकैया गांव में ज़मीन विवाद को लेकर एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बाराणसी (उ.प्र.) निवासी रामबली यादव की हत्या उसकी पत्नी चम्पा देवी उर्फ चम्पा उरांव ने अपने संबंधियों के साथ मिलकर कर दी।

पुलिस के अनुसार, रामबली यादव पिछले 12 वर्षों से बकैया में अपनी पत्नी चम्पा देवी के साथ रह रहे थे। बीते छह महीनों से उनका संपर्क परिवार से नहीं हो पा रहा था। पुत्र राहुल यादव ने जब खोजबीन की, तो चम्पा देवी का घर बंद पाया। संदेह होने पर उसने 07 अक्टूबर 2025 को चान्हो थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं डीएसपी खलारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
अनुसंधान के दौरान चम्पा देवी का व्यवहार संदिग्ध पाया गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि पति रामबली यादव ने जमीन बेचने के बाद पैसे अपने घरवालों को भेज दिए थे, पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी विवाद के कारण चम्पा ने अपने संबंधी विष्णु उरांव के साथ मिलकर रामबली यादव की गोली मारकर हत्या करवा दी।हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए उसे खेत स्थित कुएं में फेंक दिया गया और JCB से कुएं को भरवा दिया गया। पुलिस ने चम्पा देवी की निशानदेही पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, राँची भेजा।

जमीन खोद कर लाश निकलते पुलिस के अधिकारी…..

*48 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार:*

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

*गिरफ्तारों में शामिल हैं —*
1️⃣ चम्पा देवी उर्फ चम्पा उरांव (31 वर्ष)
2️⃣ विष्णु उरांव (19 वर्ष)
3️⃣ विकास उरांव (21 वर्ष)
4️⃣ आशिष कुमार (19 वर्ष)
तथा दो विधि-विरुद्ध किशोर।

कांड में प्रयुक्त आग्नेयास्त्र और दो मोटरसाइकिलें भी बरामद किए गए है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!