ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

रैली को लेकर कोष संग्रह मे उतरी भाकपा माले की टीम…

गुड्डू कुमार सिंह-गडहनी। पटना के गाँधी मैदान मे 15 फरवरी को आयोजित होने वाली लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली को सफल बनाने को लेकर अगिआंव विधायक मनोज मंज़िल के नेतृत्व मे भाकपा माले की टीम के द्वारा गडहनी मे कोष संग्रह किया गया।इस दौरान विधायक ने कहा कि केन्द्र सरकार नौकरियों को खत्म करते जा रही है जिससे देश के युवाओ मे भारी आक्रोश है।उन्होने कहा कि भाजपा देश की एकता अखण्डता और संघीय ढांचा के लिए खतरा बन गई है।आज भाजपा आरक्षण खत्म करने और न्यायपालिका पर कब्जा करने की साजिश रच रही है।मौके पर राम छपित राम, रघुवर पासवान, नारायण राम, रामायण यादव, इंद्रदेव जी, बासुदेव, मॉल जी, कादिर जी, मो. अनीश जी, हरिनारायण साव, विशाल कुमार, विकाश कुमार, अनुपम कुमार के नेतृत्व में रैली प्रचार और कोष संग्रह अभियान चलाया जा रहा।

Related Articles

Back to top button