राज्य

1936 से स्थापित अनुमंडलीय पुस्तकालय का होगा जीणोद्धार।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-विधान पार्षद नीरज कुमार ने मुख्यमंत्री क्षेत्र योजना मद से पुस्तकालय जीणोद्धार के लिए 07.50 लाख की राशि जारी की।

एनजीओ के माध्यम से स्टडी टेबल, बेंच, कंप्यूटर टेबल एवं कंप्यूटर लगाया जाएगा।

अतीत व वर्तमान के इतिहास को समेटे श्री श्री अन्नपूर्णा अनुमंडल पुस्तकालय हिलसा शहर के वरुण तल के पास स्थित है। पुस्तकालय भवन अपनी पहचान की लड़ाई लड़ रहा है। इस ऐतिहासिक पुस्तकालय की स्थापना 1936 में कराया गया था तब से अब तक इस पुस्तकालय भवन का न तो आधुनिकीकरण हुआ और न ही इसकी मरम्मत करवाई जा सकी है। यह ऐतिहासिक भवन जमींदोज होने के कगार पर है। ऐतिहासिक पहचान रखने वाला इस लाइब्रेरी में न तो पढ़ने के लिए समुचित किताब है और न ही बैठने के लिए कोई समुचित व्यवस्था है। जबकि रोज संध्या एक दर्जन से अधिक छात्र इस पुस्तकालय में बैठकर अध्ययन करते हैं। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपना ज्ञान बढाने के लिए आते रहते हैं। घंटों बैठकर सामूहिक चर्चा करते हैं। पुरानी किताबों होने से दो तीन दर्जन पुस्तक प्रेमी यहां पहुंच जाते हैं लेकिन, समसामयिक पत्रिकाओं तथा करंट अफेयर्स से जुड़ी सामग्री पुस्तकालय में उपलब्ध नहीं हो पाती है समय के साथ इस पुस्तकालय को आधुनिक तकनीक से नही जोड़ा गया है। साथ ही हमेशा जर्जर भवन होने के कारण अनहोनी की घटना का भय बना रहता है।

लेकिन अब इस ऐतिहासिक पुस्तकालय की जीणोद्धार की कवायद शरू हो गयी है। 06 अपैल 2022 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने निजी यात्रा के तहत हिलसा आये थे। उसी क्रम में युवा जदयू नेता व समाजसेवी विकास कुमार, धनंजय कुमार एवं रूपेश पटेल ने अनुमंडलीय पुस्तकालय के जीणोद्धार से संबंधित एक आवेदन मुख्यमंत्री को सौंपा था। साथ ही विधान पार्षद नीरज कुमार को भी पुस्तकालय की दयनीय स्थिति के बारे में अवगत कराया था। जिसे गंभीरता पूर्वक लेते हुए नीरज कुमार ने तत्काल मुख्यमंत्री क्षेत्र योजना मद से 07.50 लाख की राशि निर्गत कर दी है।विकास कुमार ने बताया कि श्री श्री अन्नपूर्णा अनुमंडलीय पुस्तकालय हमारी हिलसा की धरोहर है। इसे जीवंत रखना हम सबकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। पुस्तकालय के जर्जर भवन एवं सुविधाओं की घोर कमी है। समय से साथ इस का आधुनिकीकरण होने की भी नितांत आवश्यकता है। इस ऐतिहासिक पुस्तकालय में स्टडी टेबल, बेंच, पुस्तक रखने की लिए आलमीरा सभी अपने अंतिम समय मे है। पुस्तकालय के जर्जर भवन की मरम्मती, समरसेबुल एवं शौचालय के निर्माण के लिये सत्तारूढ़ दल के सचेतक व विधान पार्षद नीरज कुमार ने मुख्यमंत्री क्षेत्र योजना अंतर्गत वित्तिय वर्ष 2022-23 से 07.50 लाख की राशि निर्गत कर दी है। साथ ही उन्होंने एक एनजीओ के माध्यम से स्टडी टेबल, बेंच, कंप्यूटर टेबल, कंप्यूटर सहित अन्य जरूरी उपकरण से पुस्तकालय को व्यवस्थित करने का भरोसा दिया है। पुस्तकालय को पूर्णतः व्यवस्थित जल्द-से-जल्द करा दिया जायेगा, ताकि छात्र-नौजवान इसका लाभ मिले।हिलसा नगर परिषद अध्यक्ष धनंजय कुमार ने कहा कि इस पुस्तकालय को आधुनिक तकनीक एवं व्यवस्थित करने की दिशा में करने में नगर परिषद भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। साथ ही समसामयिक पत्रिकाओं तथा करंट अफेयर्स से जुड़ी सामग्री पुस्तकालय की निरंतर उपलब्ध रहे इस दिशा में काम होगा। ताकि क्षेत्र के ज्यादा-से-ज्यादा छात्र-युवा इसका लाभ उठा सके।

Related Articles

Back to top button