District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : गायत्री परिवार के परिजनों ने कृषि राज्य मंत्री और विधान पार्षद का किया स्वागत।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शुक्रवार को भारत सरकार के केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी एवं विधान पार्षद सह मुख्य सचेतक प्रतिपक्ष व ट्रस्टी गायत्री परिवार डॉ दिलीप कुमार जायसवाल तेघरिया स्थित गायत्री शक्तिपीठ में आगमन हुआ। गायत्री परिवार के परिजनों ने कृषि राज्य मंत्री और विधान पार्षद का गरमजोशी के साथ उनका स्वागत किया। गायत्री परिवार ट्रस्ट की ओर से ट्रस्टी मिक़्क़ी साहा के द्वारा मंत्री जी को गायत्री परिवार का मशाल चिन्ह भेंट किया गया। जिला संयोजक सौरभ कुमार ने मंत्र चादर गुरुदेव रचित साहित्य वांग्मय दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता की दिवंगत आत्मा के शांति के लिये एक मिनट का मौन गायत्री शक्तिपीठ में रखा गया। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने पीएम नरेंद्र मोदी की प्यारी मां हीराबेन के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि दुनिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा एक नेक बेटा दिया नरेंद्र मोदी की मां का संघर्ष पूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है। विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन के निधन पर शोक जताया और सांत्वना व्यक्त किया कहा कि मां को खोना सबसे बड़ा दुख है हर व्यक्ति चाहता है कि प्रेरणा हासिल करने और आगे बढ़ने के लिए उसकी मां हमेशा उसके आसपास रहे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और अपने श्री चरणों में स्थान दे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, ट्रस्टी मिक़्क़ी साहा, जिला संयोजक सौरभ कुमार, प्राचार्या महिला कॉलेज प्रियंका आर्या, ट्रस्टी मेडिकल कॉलेज अनिल कुमार आर्य, परमानंद यादव, प्रवीर प्रसून कुमारी, तनुजा, दुर्गा कुमारी, रमेश साहा, प्रदीप साह, ब्रजेश रोशन, अर्जुन पोद्दार, हेमंत चौधरी, विशाल कुमार, मदन सिन्हा सहित गायत्री परिवार के परिजन मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button