भ्रष्ट गरीब विरोधी हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है जनता:- श्रवण कुमार।

मनीष कुमार कमलिया/ तमाड़ विधानसभा के भूइंयाडीह में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने जनसंपर्क अभियान के क्रम में वर्तमान की हेमंत सोरेन सरकार पर जनता को दिग्भ्रमित कर ठगने वाली सरकार बताया है। बीते 5 सालों में सरकार सभी क्षेत्रों में विफल साबित हुई है। अटूट प्राकृतिक संपदा होने के वावजूद यहां के लोग बिजली सड़क पानी को तरस रहें हैं और सरकार झूठ का ढिंढोरा पीट रही हैं दो दो वर्षों से खराब चपाकल को कोई सूद लेने वाला नहीं है। विकास के क्षेत्र में आज झारखंड सबसे पिछड़े प्रदेश में गिनती की जा रही है। झारखंड को एन डी ए नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार की जरूरत है। हेमंत सरकार के हर विभाग में भ्रष्टाचार और घोटाला के मामले दिख रहे हैं।ऐसी लूटेरी सरकार को जनता ने झारखंड से उखाड़ फेंकने का संकल्प लें लिया है।तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के लोग तो यह भी कह रहे हैं विधानसभा चुनाव जीतने के पांच साल बाद वर्तमान विधायक नगर आते हैं।जीतने के बाद क्षेत्र में नजर ही नहीं आते वहीं दूसरे ओर गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर जी हमारे हर सुख-दुख में कुछ न रहते भी सरीक पहले से लेकर अब तक होते आयें है वे बेटे बनकर हमलोग की सेवा करते आयें है हमलोग एन डी ए समर्थित जदयू प्रत्याशी राजा पीटर को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया है।सबका साथ सबका विकास वाले एन डी ए सरकार को अपना मत देंगे तथा विजयी बनायेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नीतीश कुमार के नीतियों एवं सिद्धांतों से प्रभावित होकर तमाड के हीरालाल महतो रोहित महतो श्याम सुंदर प्र सुजीत कु प्रदीप महतो राजेंद्र प्रसाद महतो रमेश महतो शिवा महतो शिव सेठ पंकज कुमार ललन महतो अरूण कुमार सहित दर्जनों लोगों ने जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण की ।इस अवसर पर जदयू नेता शैलेन्द्र महतो प्रदेश सचिव सुमित कुमार किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिनयन कुमार किसान अध्यक्ष अनुप सिंह पटेल जदयू नालन्दा के मुख्य प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव अरूण कश्यप सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।