भोजपुर:-पुलिस अधीक्षक ने किया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण।।…

गुड्डू कुमार सिंह:आरा। पुलिस अधीक्षक भोजपुर प्रमोद कुमार के द्वारा शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पीरों के कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सभी थानाध्यक्ष के द्वारा किए गए शीर्षवार कार्यों की समीक्षा के साथ अनुमंडल के अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की समीक्षा की गई।
इस के अतिरिक्त सभी शीर्ष के कांडों के निस्तारण पर एसडीपीओ के द्वारा थानावार।
जाकर समीक्षा करने के साथ साथ अवैध शराब और बालू के खिलाफ अभियान जारी रखने तथा बेहतर ढंग से कार्यवाही और बड़ी रिकवरी करने को निर्देशित किया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा के साथ बेहतर पुलिसिंग पॉलिसी सुनिश्चित करने के लिए तमाम दिशा निर्देश दिए गए। पीड़ित पक्ष को जल्द से जल्द न्याय और सही समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की सलाह दी गई।