ताजा खबरराज्य

प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा आयुक्त कार्यालय के नवनिर्मित वेबसाइट का किया गया लोकार्पण..

 

वेबसाइट यूजर-फ्रेन्ड्ली; इसकी डिजायनिंग आकर्षक; आम जनता के लिये बहूपयोगी:आयुक्त

त्रिलोकी नाथ प्रसाद – आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना श्री कुमार रवि द्वारा आज आयुक्त कार्यालय के नवनिर्मित वेबसाइट (https://patnadivision.bih.nic.in) का लोकार्पण किया गया। आयुक्त कार्यालय स्थित आयुक्त-प्रकोष्ठ में आयोजित एक कार्यक्रम में इसे गो-लाईव किया गया।

आयुक्त श्री रवि ने कहा कि वेबसाइट का फॉर्मेट रिस्पॉन्सिव है।एनड्रॉयड मोबाईल पर भी इसे आसानी से एक्सेस किया जा सकता है।

आयुक्त श्री रवि ने कहा कि यह वेबसाइट यूजर-फ्रेन्ड्ली एवं सॉफिस्टिकेटेड है। इसकी डिजायनिंग काफी आकर्षक है। आम जनता के लिये यह बहूपयोगी है। सभी महत्वपूर्ण सूचनाएँ एक ही जगह उपलब्ध है।वेबसाइट में प्रमंडल-स्तरीय सभी कार्यालयों एवं विभागों की विस्तृत जानकारी है। पटना प्रमंडल के सभी छः जिलों के वेबसाइट का लिंक एवं डेमोग्राफिक डिटेल जैसे जनसंख्या, पंचायतों एवं प्रखण्डों की संख्या, क्षेत्रफल आदि की जानकारी उपलब्ध है। साथ-ही-साथ ऐतिहासिक स्थलों एवं पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण स्थानों की जानकारी भी दी गई है।अद्यतन महत्वपूर्ण सम्पर्क सूत्र यथा दूरभाष संख्या, ई-मेल आईडी आदि को आम जनता की सुविधा के लिए दिया गया है।

वेबसाइट को इंग्लिश एवं हिन्दी दोनों भाषा में ऐक्सेस किया जा सकता है। यह वेबसाइट उच्च आईटी तकनीकों पर आधारित है।

बिहार सरकार के सभी विभागों के वेबसाइट की लिंक दी गई है।

आयुक्त कार्यालय के वेबसाइट को नया प्लेटफॉर्म (Swaas प्लेटफॉर्म) पर माईग्रेट किया गया है। ड्रॉपडाउन डैशबोर्ड दिया गया है। आयुक्त कार्यालय से निर्गत महत्वपूर्ण कार्यालय आदेश, मीडिया इंटरेक्शन, निविदा इत्यादि की जानकारी भी इस वेबसाइट के माध्यम से दी जायेगी।

आज के इस कार्यक्रम में कमिश्नर कोर्ट इन्फार्मेशन सिस्टम का नया पोर्टल भी लॉन्च किया गया। इसके तहत आयुक्त कार्यालय के कोर्ट केसेज से संबंधित जानकारी यथा केस स्टेटस, अंतरिम आदेश, आदेश एवं सुनवाई की अगली तिथि की जानकारी भी दी जायेगी।

आयुक्त श्री रवि ने कहा कि सारी महत्वपूर्ण सूचनाएँ नागरिक प्रक्षेत्र में उपलब्ध करायी गयी है।

आयुक्त श्री रवि ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा जनहित में अनेक विकासात्मक एवं लोक-कल्याणकारी योजनाओं का सूत्रण, प्रतिपादन एवं सफल क्रियान्वयन किया गया है। महिला सशक्तिकरण, समाज सुधार अभियान, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा पर रोक, मद्य-निषेध, जल-जीवन-हरियाली अभियान, विकसित बिहार एवं आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय सहित विभिन्न योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया गया है। बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, 2011 एवं बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के द्वारा नागरिकों को सशक्त करने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किया गया है। पटना प्रमंडल के वेबसाइट में इन सबका लिंक है। आम जनता इन सेवाओं का लाभ सुगमतापूर्वक उठा सकती है।

आयुक्त श्री रवि ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में यह वेबसाइट एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। लोक व्यवहार में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र इसके लिए सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर उप महानिदेशक, एनआईसी डॉ राजेश कुमार मिश्रा, आयुक्त के सचिव श्री प्रीतेश्वर प्रसाद; क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी, पटना प्रमंडल डॉ. विद्यानन्द सिंह; उप निदेशक, आईपीआरडी, पटना प्रमंडल श्री लोकेश कुमार झा; उप निदेशक (आई.टी.), एन.आई.सी. श्री अभिषेक कुमार; आयुक्त कार्यालय में पदस्थापित आई.टी. मैनेजर श्री दीपक कुमार, आई.टी सहायक श्री कुमार अभिषेक एवं अन्य भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button