ताजा खबर
*माननीय सभापति ने विधान परिषद के पूर्व सदस्य उदय कांत चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया।*
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति, श्री अवधेश नारायण सिंह ने बिहार विधान परिषद् के पूर्व सदस्य उदय कांत चौधरी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि उदय कांत जी एक अच्छे राजनेता थे। उनके निधन से मैं मर्माहट हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर- शान्ति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को धैर्य एवं सहनशक्ति दें।