District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्यस्वास्थ्य

किशनगंज : जिले के छह प्रखंडों में गुरुवार से कालाजार से बचाव को लेकर होगी आईआरएस के प्रथम चक्र की शुरुआत।

26 राजस्व गांव में 14 दल करेंगे छिड़काव, आमजन होंगे लाभान्वित, छिड़काव के दौरान कालाजार से बचाव की भी दी जाएगी जानकारी।

छिड़काव के दौरान इन बातों का रखें ख्याल :

  • छिड़काव के पूर्व घर की अन्दरूनी दीवार की छेद/दरार बंद कर दें।
  • घर के सभी कमरों, रसोई घर, पूजा घर, बथान एवं गोहाल आदि के अन्दरूनी दीवारों पर छह फीट तक छिड़काव अवश्य कराएं।
  • छिड़काव के दो घंटे बाद ही घर में प्रवेश करें।
  • छिड़काव के पूर्व भोजन सामग्री, बर्तन, कपड़े आदि को घर से बाहर कर दें।
  • ढाई से तीन माह तक दीवारों पर लिपाई-पोताई ना करें, इससे कीटनाशक (एस.पी) का असर बना रहेगा।
  • अपने क्षेत्र में कीटनाशक छिड़काव की तिथि की जानकारी आशा दीदी से प्राप्त करें।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, सरकार इस साल के अंत तक देश से कालाजार को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। कालाजार बीमारी बालू मक्खी के काटने से फैलती है। जब किसी को ‘कालाजार’ होता तो उसे महीनों तक बुखार रहता है। इसमें शरीर में खून की कमी हो जाती और शरीर कमजोर पड़ जाता है। संक्रमित व्यक्ति का वजन भी घट जाता है। यह बीमारी, बच्चों से लेकर बड़ों तक किसी को भी हो सकती है। कालाजार उन्मूलन को लेकर जिले में गुरुवार से आगामी 19 मई तक सिंथेटिक पायराथायराइड का छिड़काव होना है। इसे लेकर बुधवार को कोचाधामन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छिड़कावकर्मियों को ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग देने का काम प्रभारी जिला वीबीडीसी सलाहकार अविनाश रॉय ने किया। ट्रेनिंग के दौरान छिड़काव कर्मियों को बताया गया कि गांव के सभी घरों में छिड़काव करना है। घरों की दीवारों की छह फुट की ऊंचाई तक सिंथेटिक पायराथाइराइड का छिड़काव करना है। पहले घर के सभी सामान को एक जगह रखकर छिड़काव का काम शुरू करना है। ट्रेनिंग के दौरान प्रभावित गांव के घरों के अलावा गौशाला, बथान इत्यादि जगहों पर छिड़काव करने के लिए कहा गया। ट्रेनिंग के दौरान केयर इंडिया ब्लॉक कोऑर्डिनेटर एवं विभिन्न प्रखंडों से श्रेष्ठ क्षेत्रीय कार्यकर्त्ता मौजूद थे। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम ने बताया, कि छिड़काव के दौरान एक भी घर छूटे नहीं, इस बात का विशेष ख्याल रखा जाएगा। इसको लेकर छिड़काव टीम को भी आवश्यक और जरूरी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा छिड़काव अभियान के दौरान सामुदायिक स्तर पर लोगों को कालाजार से बचाव के लिए आवश्यक जानकारी भी दी जाएगी। इस दौरान कालाजार के कारण, लक्षण, बचाव एवं इसके उपचार की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। छिड़काव के दौरान किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए, ये भी बताया जाएगा। डॉ मंजर आलम ने बताया कि सरकार ने 2023 तक कालाजार के उन्मूलन की दिशा में कई कदम उठाए हैं। कालाजार उन्मूलन हेतु में आईआरएस प्रथम चक्र के तहत 60 दिवसीय सिंथेटिक पैराथायराइड (एसपी) के छिड़काव की शुरुआत की जाएगी। जिले के कालाजार प्रभावित 26 राजस्व ग्रामों में छिड़काव होगा। इसके साथ ही जिले के 6 प्रखंडों में यह छिड़काव 14 दल मिलकर करेंगे। आगामी 19 मई तक चलने वाले इस छिड़काव अभियान में घरों की दिवालों के छह फुट तक के भाग में छिड़काव किया जाएगा। जिसमें घर के कमरे तथा गौशाला भी शामिल हैं। छिड़काव के बाद तीन महीने तक घर में रंगाई या पुताई नहीं करानी है।

Related Articles

Back to top button