District Adminstrationअपराधकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : MGM रोड में व्यवसायिक गोदामों का नप कार्यपालक पदाधिकारी ने किया जांच, कहा-कम टेक्स देने की मिली थी सूचना।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, मंगलवार को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक के नेतृत्व में व्यवसाय गोदाम का जांच किया गया। नगर परिषद को सूचना मिली थी कि नगर परिषद के जितने भी व्यवसाय गोदाम है उनके द्वारा कम टैक्स का भुगतान किया जाता है इसी आलोक में मंगलवार को MGM रोड के सभी व्यवसायिक गोदामों का जांच किया जाएगा। नप कार्यपालक पदाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि विभागीय निर्देशानुसार इन गोदामो का जांच कर दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। प्रथम चरण में बड़े बड़े गोदामों का मापी किया जा रहा है उसका फिर वेरिफिकेशन होगा। गलत पाए जाने पर मापदंड लगाया जाएगा। साथ ही ट्रेड लाइसेंस और प्लास्टिक का भी जांच किया गया है और 9500 रुपए का फाइन भी वसूला गया है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button