District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : नशे से दूर रहने का छात्र-छात्राओं को दिया संदेश

एससी-एसटी थाना पुलिस ने विद्यालयों में चलाया जागरूकता अभियान

किशनगंज, 21 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को एससी-एसटी थाना पुलिस ने विभिन्न विद्यालयों में नशामुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी।

एससी-एसटी थानाध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों ने बच्चों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ ही परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ और बेहतर समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की गई।

कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के साथ ‘पुलिस दीदी’ ने भी छात्र-छात्राओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया। उन्होंने बच्चों से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलावा पुलिस बल के सदस्य मौजूद रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button