ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सिविल कोर्ट परिसर से जिला विधिक सेवा प्राधिकार जिले में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाने के लिए हुए रवाना।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली व बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज के सौजन्य से जागरूकता कार्यक्रम प्रतिदिन चलाया जा रहा है। उक्त निर्देश के आलोक में आज दिनांक-19.10.2021 को डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाने हेतु मोबाइल वैन से अधिवक्ता अनिल कुमार श्रीवास्तव, पारा विधिक स्वंय सेवक मनोज कुमार एवं गायत्री कुमारी ने टेढागाछ प्रखंड के डाकपोखर एवं मटियारी पंचायत के अंतर्गत विभिन्न गाँव में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोग लाभान्वित हुए। आपको बताते चलें कि डोर-टू-डोर अभियान के तहत लोगों में पुलिस थाने में आम नागरिकों के अधिकार एवं गिरफ्तार व्यक्तियों के अधिकार, गवाह सुरक्षा योजना, विधिक सेवा प्राप्त करने के तरीके, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के विभिन्न योजनाओं, सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ साथ राष्ट्रीय लोक अदालत जो दिनांक-11.12.2021 को व्यवहार न्यायालय, किशनगंज परिसर में आयोजित होने वाली है के संदर्भ में लोगों बताया। उपरोक्त कार्यक्रम के अतिरिक्त आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत ठाकुरगंज प्रखंड एवं कोचाधामन प्रखंड के विभिन्न गांवों में भी पारा विधिक स्वंय सेवको द्वारा डोर-टू–डोर सम्पर्क कर जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है एवं पर्चे भी आमजनों को वितरित किया जा रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के बैनर अंतर्गत कोचाधामन प्रखंड के डेरामारी पंचायत भवन में पैनल अधिवक्ता आदिल फैसल तथा पारा विधिक स्वंय सेवक राजकुमार ठाकुर के द्वारा विशेष जागरूकता शिवर का आयोजन किया गाया। तमाम किशनगंज जिला में आज सुबह से भारी बारिश हो रही थी, बारिश के कारण उत्पन्न बाधाओं को दूर करते हुए मोबाइल वैन के टीम के सदस्यगण ने टेढ़ागाछ प्रखंड के विभिन्न पंचायतो में तथा ठाकुरगंज एवं कोचाधामन के पारा विधिक स्वंय सेवकों ने भी वर्षा का अनदेखा करते हुए लोगो को जागरूक किया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button