ताजा खबर

जमुई सांसद सह बिहार प्रदेश संगठन प्रभारी माननीय अरुण भारती जी के प्रयास से जमुईवासियों की मांग पूरी हुई।

अविनाश कुमार/आज जमुई के लिए एक ऐतिहासिक दिन है! वर्षों से लंबित कटौना हॉल्ट के निर्माण की मांग को आदरणीय @AshwiniVaishnaw जी ने स्वीकृति प्रदान की है।

यह संभव हो पाया है आदरणीय @iChiragPaswan जी की पहल और हमारे निरंतर प्रयासों से। कुछ दिन पूर्व मैंने इस मांग को लेकर आदरणीय रेल मंत्री जी से मुलाकात की थी। उन्होंने भरोसा दिलाया था कि यह काम शीघ्र ही पूरा होगा, और आज वह वादा साकार हुआ।

कटौना हॉल्ट के निर्माण से कटौना और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा और विकास के नए अवसर मिलेंगे।

जमुईवासियों की ओर से मैं श्री अश्विनी वैष्णव जी और श्री चिराग पासवान जी का हृदय से धन्यवाद करता हूँ। यह पहल जमुई के विकास को एक नई दिशा देगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!