राज्य
शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने का फैसला स्वागतयोग्य
त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-पटना। , भारतीय कम्युनिस्ट के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के बिहार कैबिनेट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नियोजित चार लाख शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग करती रही है और इस सवाल को लेकर भाकपा के प्रतिनिधि मंडल व भाकपा बिहार विधानमंडल दल के नेता एवं विधायक भी कई बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने का आश्वासन दिये थे। भाकपा राज्य सचिव ने बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली, 2023 की स्वीकृति देने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को बधाई दी है।