ताजा खबर

*पेपर लिक करने वालों की खैर नहीं !…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया के एक दर्जन करीबी ईओयू के रडार पर है। आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज हाेने के बाद अब उसकी करोड़ों की बेनामी संपत्ति की भी जांच हाेगी। ईओयू ने उसके सभी खातों काे बंद करा दिया है। छापेमारी में जिन जमीन और मकान के कागजात मिले हैं, उनकी खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी है।

बिहार में पिछले कई दिनों से यह देखने को मिल रहा है कि यहां किसी भी तरह की प्रतियोगी परीक्षा आयोजित होती है तो तुरंत बाद ही पेपर लीक खबरें भी निकाल कर सामने आने लगती है। कई दफा यह खबरें सच भी होती है तो कई दफा या भ्रामक भी नजर आती है। ऐसे में अब इस पेपर लीक को लेकर आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ा प्लान तैयार किया। EOU के प्लान के बाद पेपर लीक करने वाले गिरोह की मुश्किलों में इजाफा होना तय है।

इधर, नीट पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के ठिकानों से अकूत संपत्ति मिली थी। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने 144% अधिक आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है। संजीव मुखिया नालंदा में एक कॉलेज में कार्यरत बताया जा रहा है। संजीव मुखिया के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई मंगलवार को जांच की थी और अब जांच में यह बड़ा खुलासा किया गया है। ईओयू द्वारा हुई छापेमारी में 11 लाख 30 हजार रुपये से अधिक कैश की बरामदगी के साथ-साथ कई वाहन भी जब्त किए गए थे। इसके बाद अब इस मामले में ईओयू ने कुर्की जब्ती की बात कही है। नीट पेपर लिखकर मुख्य सरगना संजीव मुखिया के खिलाफ अब कोर्ट से वारंट लेने जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!