अपराधगिरफ्तारीझारखंडरांचीराज्य

बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था अपराधी,पुलिस ने ऐंन वक्त में आकर किया गिरफ्तार…

रांची//राजधानी रांची में पुलिस ने बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही अपराधी को हत्यार के साथ धर दबोचा।बता दे कि 31.03.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक राँची को एक गुप्त सूचना मिली कि डेलीमार्केट थाना क्षेत्र के कैलाश बाबू स्ट्रीट स्थित गुरुशरण पैलेस अपार्टमेंट के पास, SBI बैंक डेलीमार्केट के नजदीक एक युवक हथियार के साथ खड़ा है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

इस सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर, राँची के दिशा निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें डेलीमार्केट थाना प्रभारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी शामिल थे। फिर रात करीब 11.20 बजे पुलिस की टीम जैसे ही बताये गये स्थान पर पहुंची, वहां खड़ा एक युवक पुलिस को देखते ही स्कूटी लेकर भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मो० इमरान मनवारी उम्र 19 वर्ष पिता मो० सफिक पता-नदी ग्राउण्ड, नियर अकबरिया मस्जिद, थाना-हिन्दपीढ़ी, जिला-रॉची बताया।

तलाशी लेने पर मो० इमरान मनवारी के कमर के दाँये तरफ में खोसा हुआ एक देसी पिस्टल लोड अवस्था में तथा दाँये पॉकेट से एक मोबाईल एवं पिस्टल का लोड मैगजीन बरामद हुआ। मैगजीन खोलने पर उसमे दो जिन्दा गोली जिसके पेन्दे पर KF7.65 लिखा हुआ बरामद हुआ। उसके बाद पकड़े गये व्यक्ति से हथियार एवं गोली के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा कोई संतोषजनक जबाब नहीं दिया गया और न ही कोई वैध कागजात ही प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद मो० इमरान मनवारी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस द्वारा अग्रतर कार्रवाई करते हुए डेलीमार्केट थाना काण्ड सं0-09/26दिनांक-01.01.2026 धारा-25(1-b) a/26 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। इस ऑपरेशन में DSP प्रकाश सोय के साथ डेलीमार्केट थानेदार शिव कुमार पासवान, ASI संजय राम, कमोद कुमार सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!