ताजा खबर

*बिरसा मुंडा के राष्ट्रप्रेम और वीरता को देश कभी भूल नहीं सकता: उपेन्द्र कुशवाहा* *रालोमो प्रदेश कार्यालय में पुण्यतिथि का आयोजन*

मनीष कुमार कमलिया/राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश कार्यालय 24M स्ट्रैंड रोड में आज पार्टी के अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ की ओर से बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह माननीय सांसद श्री उपेंद्र कुशवाहा जी ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर श्री कुशवाहा ने कहा कि धरती आबा, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आदिवासी समाज एवं संस्कृति के रक्षक भगवान बिरसा मुंडा के राष्ट्रप्रेम और उनकी वीरता को देश कभी भूल नहीं सकता। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने बताया कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गोंड ने की। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र नाथ पटेल, अंगद कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता, योगेन्द्र चौहान, मो o कलीमुद्दीन असरफी, गंगा पाण्डेय, ज्ञान गोंड, रामजीत गोंड, सौरभ मार्या, सुनील मौर्य, विनोद कुमार पप्पू,अशोक कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के साथीगण भी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!