भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने संघ और संगठन बनाने के मौलिक अधिकार को शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के द्वारा छिनने संबंधी आदेश का विरोध किया।..
कुणाल कुमार :- विधान पार्षद प्रो॰ संजय कुमार सिंह जो बिहार राज्य शिक्षक महाविद्यालय संघ के महासचिव है उनके वेतनादि रोकने संबंधी आदेश को निरस्त करने की मांग की है।
पार्टी के राज्यसचिव रामनरेश पाण्डेय ने कहा है की भारत के संविधन के अनुच्छेद 19 के द्वारा प्रदत्त संघ संगठन बनाने के मौलिक अधिकार को शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के द्वारा छीनने संबंधी आदेश एवं विधान पार्षद प्रो. संजय कुमार सिंह जो बिहार राज्य शिक्षक महाविद्यालय संघ के महासचिव भी हैं उनके वेतनादि रोकने संबंधी गैर संवैधानिक आदेश से पूरे राज्य में संवैधानिक संकट उत्पन्न हो गया है। शिक्षा विभाग के उच्च शिक्षा निदेशक, रेखा कुमारी ने विधान परिषद् के संवैधानिक अधिकार में हस्तक्षेप कर विशेषाधिकार का हनन भी किया है। संवैधानिक मर्यादा का हनन करना सभी जनवादी राजनीतिक दलों के लिए तथा सरकार को बदनाम करने के नियत से दिया गया अवैध आदेश है।
उन्होंने इन तमाम संविधान विरोधी आदेश को निरस्त करने की मांग की है और कहा है कि इस सवाल पर वामंपथी दलों की बैठक जिसमें अन्य महागठबंधन दलों को भी आमंत्रित की जायेगी में भी विचार विमर्श किया जायेगा।



