ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज-ठाकुरगंज : बीडीओ को दिया गया ज्ञापन प्रमुख ने लिया वापस, आखिर क्या थी मजबूरी…?

किशनगंज-ठाकुरगंज/फरीद अहमद, जिला के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत ठाकुरगंज प्रखंड प्रमुख धनी लाल गणेश ने ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन योजना के तहत स्वच्छ भारत मिशन एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज -2 में प्रखंड के चार पंचायतों के नाम के संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी ठाकुरगंज को प्रखंड प्रमुख धनी लाल गणेश ने आवेदन देकर जानकारी मांगी थी। आवेदन में लिखा गया था कि उक्त योजना के संबंध में कहना है कि किसी भी रूप में जानकारी नहीं दी गई है और ना ही इस विषय में कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। दैनिक समाचार पत्र के माध्यम से आज दिनांक 29 जनवरी 2022 को जानकारी मिली है, उक्त योजना को किस चार पंचायत का चयन किया गया है इस संबंध में आपके द्वारा दी गई चयन प्रक्रिया की कृत कार्यवाही से लिखित रूप में अवगत कराया जाए। इस आवेदन को प्रखंड प्रमुख ने प्रतिलिपि के साथ माननीय ग्रामीण विकास मंत्री बिहार सरकार, प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी महोदय किशनगंज, उप विकास आयुक्त महोदय किशनगंज लिखा गया है। आवेदन के संबंध में पत्रकार द्वारा प्रखंड प्रमुख धनी लाल गणेश से जानकारी मांगी गई तो प्रखंड प्रमुख गरमाते हुए बोखला गए और कहां की यह मेरा और प्रखंड का मसला है हमने आवेदन दिया और फिर वापस ले लिया इससे आपको क्या दिक्कत है आप इसी मुद्दे को लेकर क्यों पीछे पड़े हुए हैं, हमने आवेदन दिया और वापस ले लिया इससे आपको क्या आपत्ति है हमको जानकारी लेना था हम जानकारी ले लिए इससे आपको क्या आपत्ति है, आगे प्रमुख साहब ने पत्रकारिता सिखाते हुए कहा कि इंदिरा आवास का पेमेंट नहीं हो रहा है उनका मुद्दा उठाइए, गरीब लोग रोड पर रह रहे हैं उनका मुद्दा उठाइए, नल जल योजना का मुद्दा उठाइए, लेकिन प्रमुख साहब अपना मुद्दा छुपाने में लगे हैं आखिर क्या वजह रही है और वह कौन सी बात थी जिसकी जानकारी प्रमुख साहब ने मौखिक ही ले लिया और मामले को खत्म कर दिया। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित कुमार ने ज्ञापन वापस लेने वाली बात को सच कहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!