राज्य

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा का किया अनावरण।….

रत्ना मिश्रा:-सहरसा कहा स्वतंत्रता संग्राम में इन हस्तियों की भूमिका को सुन हो रहा गर्व महसूस पूर्व सांसद आनंद मोहन के स्वतंत्रता सेनानी दादा और स्वतंत्रता सेनानी चाचा के प्रतिम का अनावरण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को जिले के पंचगछिया में पूर्व सांसद आनंद मोहन के दादा स्वतंत्रता सेनानी द्वय कोसी के गांधी कहे जाने वाले स्व राम बहादुर सिंह एवं पूर्व सांसद के चाचा प्रखर समाजवादी स्वतंत्रता सेनानी स्व. पदमानन्द सिंह ब्रम्हचारी के प्रतिमा का अनावरण किया।

प्रतिमा अनावरण के बाद सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि ऐसे महान लोगों की प्रतिमा का अनावरण करना और उन्हें याद करना यह एक गौरव की बात है। स्वतंत्रता संग्राम में इन हस्तियों की भूमिका को सुनकर गर्व महसूस कर रहे थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में वृहत्तर पंचगछिया की भूमिका को यादगार पल बताया।
इस मौके पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, पूर्व सांसद आनंद मोहन, लवली आनंद, मंत्री रत्नेश सादा, विधायक गुंजेश्वर साह, विधायक चेतन आनंद, विधायक पन्ना लाल पटेल, अंशुमन मोहन, सहित अन्य ने भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद के आंगन पहुंच माता का लिया आशीर्वाद: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभा संबोधन के बाद पूर्व सांसद आनंद मोहन के आंगन पहुंचे। जहां पूर्व सांसद की मां गीता देवी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूर्व सांसद की बहु सह विधायक चेतन आनंद की पत्नी एवं पुत्री सुरभि आनंद सहित अन्य परिजनों से मुलाकात की।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम: मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान तक डीएम वैभव चौधरी, एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा सहित सभी आलाधिकारी चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहें।
फोटो, शुक्रवार को सहरसा के पंचगछिया गांव में प्रतिमा अनावरण करने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!