प्रमुख खबरें
*सभापति महोदय ने समस्त देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को राम नवमी महापर्व की शुभकामनाएं दी।*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने समस्त देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को राम नवमी महापर्व की शुभकामनाएं दी हैं। सभापति महोदय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि राम नवमी का त्योहार बेहद ही खास और पवित्र माना जाता है। पुरे देश में इस त्योहार को बड़े धुम-धाम के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था। प्रभु श्री राम की दिव्य कृपा सदैव आप सभी पर बनी रहे। दीयों की चमक और मंत्रों की गूंज के साथ सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त हो। आइए, हम सब प्रभु श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर एक स्वस्थ समाज, विकसित प्रदेश और समृद्ध भारत बनाने का संकल्प लें।