
कुणाल कुमार/ 26 दिसम्बर को पार्टी के राज्य मुख्यालय अजय भवन एवं जनशक्ति भवन के प्रागंण में 11.30 बजे पार्टी के राज्य सचिव का॰ राम नरेश पाण्डेय द्वारा झंडोत्तोलन के साथ समारोह का प्रारंभ किया जायेगा। उक्त अवसर पर शताब्दी समारोह शाखाओं, अंचलों और जिला मुख्यालयों में आयोजित किये जायेगें। पार्टी के सदस्यों के घरो पर पार्टी का झंडा फहराया जायेगा। पार्टी के साथ-साथ पार्टी के पूर्व महासचिव का॰ ए.बी. बर्धन का भी शताब्दी वर्ष है। इसलिए उनके पुण्यतिथि के अवसर पर 02 जनवरी 2025 को पटना के जनशक्ति भवन के प्रागंण में राज्य स्तरीय शताब्दी समारोह आयोजित की गयी है। समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव का॰ डी. राजा, राष्ट्रीय सचिव का॰ पल्लव सेन गुप्ता, का॰ नागेन्द्र नाथ ओझा, पूर्व सांसद आदि शामिल होंगे।
भाकपा राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह सप्ताह मनाने के क्रम में पार्टी की सभी इकाईयों में सदस्यता नवीकरण, नई भर्त्ती-2025 के कामों को सघन रूप से किया जाएगा। पूरे राज्य में शताब्दी समारोह की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। भाकपा की स्थापना 26 दिसंबर 1925 को कानपुर में हुई थी। भाकपा का इतिहास संघर्ष और बलिदान का है। केन्द्र और राज्य सरकार सभी मोर्चे पर विफल साबित हुई है। इस सरकार में दलितों, आदिवासियों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़े हैं। मोदी सरकार लोकतंत्र, संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर लगातार हमला कर रही है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए भाजपा की गठबंधन वाली सरकार को सत्ता से हटाना भाकपा की प्राथमिकता में शामिल है।