ताजा खबरराजनीति

राज्य सरकार का बजट बेहद निराशाजनक -चिराग

Sagar Kumar special Reporter

राज्य सरकार का बजट बेहद निराशाजनक -चिराग

दिनांकः 28 फरवरी 2023

 

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार विधान मंडल में आज प्रस्तुत महागठबंधन सरकार के पहले बजट को निराशाजनक बताया श्री पासवान ने कहा कि बजट में ऐसा कुछ भी उपयोगी बातें नहीं है जिसमें बिहारवासियों की उम्मीद जगे उन्होंने कहा कि जो योजना कार्यक्रम चल रहे हैं उसके लिए बजट आवंटन कर लोगों को कुछ बड़ा करने की झूठी दिलासा दी गई है साथ ही लोगों को गुमराह करने की भी कोशिश की गई है बिहार कृषि प्रधान राज्य है लेकिन यहां किसानों की मूल समस्याओ को दूर करने की कोई घोषणा नहीं है रोजगार शिक्षा स्वास्थ्य जैसे गंभीर विषय पर हवा हवाई घोषणा की गई है उन्होंने समाज के कमजोर वर्ग के हित की पूरी तरह अनदेखी की गई हैं
श्री पासवान ने कहा कि इस बजट को देखकर ऐसा लगता है महागठबंधन चुनाव में उतरने जा रही है उन्होंने कहा कि पहले 20 लाख रोजगार एवं नौकरी देने की घोषणा की गई थी लेकिन आज के बजट में 10 लाख रोजगार की बात कही गई है इससे यह पता चलता है कि यह सरकार रोजगार के नाम पर युवाओं को ठग रही है स्कूलों में ना तो सही से पढ़ाई हो रही है और ना ही बच्चे को सुविधा दी जा रही है यही हाल अस्पतालों का है शिक्षकों एवं डॉक्टरों के काफी पद खाली पड़े हैं इसकी चिंता और निवारण बजट में नहीं दिखती है आंगनवाड़ी सेविका सहायिका नियोजित शिक्षक अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत हैं पर इसके भी कोई प्रावधान की घोषणा नहीं हुई है उन्होंने इस बात पर हैरानी प्रकट किया है कि बिना कर बढ़ाय राजस्व में बढ़ोतरी का दावा हास्यास्पद लगता है इसके अलावा सरकार कहती है कि वह देश में आर्थिक विकास दर पर तीसरे नंबर हैं पर राज्य के विकास के लिए विशेष राज्य दर्जा की मांग करती है जिसका प्रावधान ही राष्ट्रीय स्तर पर समाप्त हो चुका है।सरकार को प्रति माह कार्यों का श्वेत-पत्र जारी करने की मांग की है इस बजट से बिहार वासियों को सिर्फ निराशा के अलावे कुछ भी हासिल नहीं होगा
उक्त आशय की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा ने दी।

Related Articles

Back to top button