ताजा खबर

जद(यू0) प्रदेश कार्यालय में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती।…

श्रीधर पांडे/बिहार जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेंद्र उरांव के नेतृत्व में शुक्रवार को महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। इस मौके पर माननीय विधानपार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ ‘गांधी जी’, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री चंदन कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव श्री अरुण कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव श्री वासुदेव कुशवाहा, प्रदेश महासचिव श्री सुनील कुमार सुशील, श्री शत्रुध्न पासवान, श्री पंकज सिंह, श्री मुन्ना चैधरी, श्री बंटी चंद्रवंशी, श्री अवधेश कुमार सहित पार्टी के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा के त्याग व बलिदान को नमन कर उनके तैल्यचित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान पार्टी के सभी लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके सपनों को साकार करने का भी संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!