किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : एसएसबी 12वीं वाहिनी के द्वारा 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह का किया गया आयोजन।।

जिस व्यक्ति का लक्ष्य स्पष्ट नहीं होता है वह भविष्य में कोई भी सफलता हासिल नहीं कर सकता है: द्वितीय कमान अधिकारीकिशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, एसएसबी 12वीं वाहिनी किशनगंज कि सीमा चौकी सिंघिमारी के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंगिमारी के प्रांगण में दिनांक-13.03.2023 से दिनांक 20.04.2023 तक नागरिक कल्याण कार्यक्रम वर्ष 2022-23 के अंतर्गत सीमावर्ती छात्र छात्राओं के लिए 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनश्रुति कुमार, बोन साईन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट ठाकुरगंज द्वारा काईखो अथिखो द्वितीय कमान अधिकारी 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एवं मो० जहांगीर आलम, उप प्राचार्य उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंगिमारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। उक्त प्रशिक्षण के प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए 12वीं वाहिनी के कमान अधिकारी ने बताया जिस व्यक्ति का लक्ष्य स्पष्ट नहीं होता है वह भविष्य में कोई भी सफलता हासिल नहीं कर सकता है इसलिए उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने जीवन में सफलता पाने हेतु लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए कहा। वही सनिहे सलिउ, उप कमांडेंट 12वीं वाहिनी ने प्रशिक्षणार्थियों को आधुनिक युग में कंप्यूटर के महत्त्व के बारे में बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में बिना कंप्यूटर ज्ञान कोई भी कार्य संभव नहीं है। तत्पश्चात कमान अधिकारी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को उक्त प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान काईखो अथिखो द्वितीय कमान अधिकारी, सनिहे सलिउ, उप कमांडेंट, जनश्रुति कुमार, बोन साईन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट ठाकुरगंज, मो० जहांगीर आलम, उप प्राचार्य उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंगिमारी, सच्चिदानंद सिंह, वरिष्ठ पत्रकार, डॉ गंगा प्रसाद सिंह, निरीक्षक विकास चंद्र घोष, आरक्षी सामान्य सूरज राजभर सिंगिमारी पुलिस थाना, सीमा चौकी सिंगिमारी के अन्य बल कर्मी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button