ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 भोला पासवान शास्त्री की 107वीं जयन्ती आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने की

।सर्वप्रथम स्व0 भोला पासवान शास्त्री के तैल चित्र पर कांग्रेस नेताओं ने माल्यापर्ण किया।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-इस अवसर पर स्व0 भोला पासवान शास्त्री के प्रति श्रद्धाँजलि अर्पित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि भोला पासवान शास्त्री, बिहार ही नहीं बल्कि देश के बड़े कद्दावर नेता थे। वे तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे एवं इन्दिरा गाँधी के कार्यकाल में केन्द्रीय मंत्री भी थे।

डा0 झा ने कहा कि स्व0 भोला पासवान शास्त्री की इमानदारी, कत्र्तव्य परायणता एवं देशभक्ति की मिशाल देश के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।

आज कृतज्ञ देश स्व0 शास्त्री के देश निर्माण में योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को शत-शत नमन करती है।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा के अलावे मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, आनन्द माधव,जया मिश्रा, कुमार आशीष, चुन्नू सिंह, अरविन्द लाल रजक, सौरभ कुमार सिन्हा,धनंजय शर्मा, शशि रंजन, ब्रज किशोर सिंह कुशवाहा, असफर अहमद, रीता सिंह, मृणाल अनामय,मंजीत आनन्द साहू, प्रदुम्न कुमार यादव, राजीव सिन्हा, निरंजन कुमार,रूमा सिंह,अमित कुमार सिंह, चन्द्रशेखर ठाकुर, निधि पाण्डेय, कुमार गौतम, वेद प्रकाश, रवि कुमार, प्रशान्त कुमार, राहुल कुमार सिंह ने भी स्व0 भोला पासवान शास्त्री के चित्र पर माल्यापर्ण किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!