अपराधकिशनगंजगिरफ्तारीठाकुरगंजतस्करों के खिलाफ कार्रवाईपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई,  मवेशियों से लदा DCM जब्त, दो हिरासत में

किशनगंज,01अप्रैल(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह/फ़रीद अहमद, पौआखाली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मवेशियों की अवैध तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। बुधवार को थानाध्यक्ष अंकित सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक DCM वाहन को जब्त कर उसमें क्रूरतापूर्वक लादे गए 28 मवेशियों को बरामद किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पौआखाली थाना क्षेत्र में एक DCM वाहन से अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के भीतर 28 मवेशियों को बेहद दयनीय हालत में ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ पाया गया। बरामद मवेशियों में 13 गाय और 15 बछड़े शामिल हैं।

पुलिस ने मौके से वाहन को जब्त कर चालक सुरेश महतो और उपचालक मो. सोहेल को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना घर सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल बताया है।

पौआखाली थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामला कांड संख्या 47/26 के तहत दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था कर रही है तथा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!