District Adminstrationकिशनगंजठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : पैक्स भवन की मरम्मती कार्य की है जरूरत : अबुल हुसैन

किशनगंज-ठाकुरगंज/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत मालिनगांव पंचायत के वार्ड नंबर 8 हमला आमबारी स्थित पैक्स भवन जर्जर स्थिति में है। जगह-जगह पैक्स भवन में दरारे आ गई है। इस संबंध में पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अबुल हुसैन ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि पैक्स भवन जर्जर स्थिति में है और जगह-जगह पैक्स भवन में दरारे आ गई है जिसके कारण पैक्स भवन के अंदर जाने में भी डर सा लगा रहता है। ना जाने कब कौन सी घटना घट जाए। पैक्स भवन की मरम्मती कार्य को लेकर अबुल हुसैन ने कई बार अपनी बात को संबंधित विभाग के पास रखी लेकिन अब तक कोई निदान नहीं निकल पाया है। अंततः पैक्स अध्यक्ष ने पंचायत के मुखिया के पास भी पैक्स भवन की मरम्मती की बात रखी है और पैक्स भवन मरम्मती करवाने की मांग कर रहे हैं।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button