ठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : जियापोखर थानाध्यक्ष ने पांच वाहनों का काटा चालान

अपराध नियंत्रण और शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने को लेकर लगातार पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है

किशनगंज, 31 जुलाई (के.स.)। फरीद अहमद, जिला के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत जियापोखर थाना क्षेत्र में रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष कलीम आलम ने जियापोखर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उनके साथ पुलिस बल मौजूद रहे। थानाध्यक्ष कलीम आलम ने जानकारी देते हुए कहा कि वाहन चेकिंग के दौरान पांच वाहनों का चालान भी काटा गया है। गौरतलब हो कि अपराध नियंत्रण और शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने को लेकर लगातार पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नियम के विरुद्ध वाहन चलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहन का चालान भी काटा जा रहा है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button