अपराधठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य
ठाकुरगंज : जियापोखर पुलिस ने अपहृता को किया बरामद
विश्वस्त सूत्रों की सहायता से अपहृता को कन्हैयाजी खो-खो बस्ती, थाना जियापोखर से बरामद कर थाना लाया गया है। जियापोखर थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है

किशनगंज, 05 अगस्त (के.स.)। फरीद अहमद, 26 फारवरी 2023 को बंदरझुला वार्ड नं०-13, निवासी निजामुद्दीन के द्वारा उनकी पुत्री नजरा खातुन की अपहरण के संबंध में एक आवेदन जियापोखर थाने मे दिया था। जिसके आधार पर जियापोखर थाना कांड सं०-12/23 दर्ज किया गया। कांड के अनुसंधान के क्रम में मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहृता की बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही थी। वही 05 अगस्त शनिवार को विश्वस्त सूत्रों की सहायता से अपहृता को कन्हैयाजी खो-खो बस्ती, थाना जियापोखर से बरामद कर थाना लाया गया है। जियापोखर थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। वही पुलिस टीम में पु०अ०नि० कलीम आलम, थानाध्यक्ष जियापोखर सहित सशस्त्र बल शामिल थे।