ठाकुरगंजराज्य

ठाकुरगंज : गायत्री परिवार ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन, सौ सागवान व मोहगणी के लगाए गए पौधे

मैं इस कार्य को आजीवन अनवरत रूप से करते रहूंगा, ताकि आने वाली पीढ़ी स्वच्छ हवा में सांस ले सके: कमलेश

किशनगंज, 09 जुलाई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, ठाकुरगंज आधुनिक जीवनशैली ने पेड़ पौधों को भी सिमटने पर मजबूर कर दिया है। जिस कारण अब वैश्विक स्तर पर इसके गम्भीर दुष्परिणाम दिखने लगे हैं। इसी कड़ी में रविवार को ठाकुरगंज प्रखंड के भीमवालिश चौक में गायत्री परिवार किशनगंज की मौजूदगी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 100 सागवान व मोहगनी के पौधे लगाए। इस मौके पर मुख्य ट्रस्टी सुदामा राय, सुनिल मोहन झा, पर्यावरण प्रेमी राकेश कुमार, हेमंत चौधरी, अधिवक्ता कमलेश कुमार के द्वारा पौधा लगाने से पूर्व मंत्रोच्चारण भी किया गया। वहीं इस पवित्र कार्य में दर्जनों लोग साक्षी बने। इन लोगों ने अपने घरों व आसपास में भी अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने का संकल्प लिया। अधिवक्ता कमलेश कुमार ने कहा कि इस लोकहित के कार्य में सामूहिक भागीदारी होनी चाहिए ताकि सभी इसके पैरोकार बनें। उन्होंने कहा कि वे इस कार्य को आजीवन अनवरत रूप से करते रहेंगे ताकि आने वाली पीढ़ी स्वच्छ हवा में सांस ले सके। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार के वरिष्ठ प्रज्ञा पुत्रों का मानना है कि अब आस्था के मन्दिर में हरियाली का दामन भी सजेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!