ठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : अमित राज यादव बने बैंकिंग विभाग में संसदीय निगरानी कमिटी के प्रखंड सांसद प्रतिनिधि

किशनगंज,16मई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, ठाकुरगंज प्रखंड में 14 मई को एक अहम बैठक के दौरान किशनगंज के सांसद डॉ. मो. जावेद आज़ाद ने समाजसेवी अमित राज यादव को बैंकिंग विभाग में संसदीय निगरानी कमिटी के प्रखंड सांसद प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया।

बैठक में सांसद डॉ. मो. जावेद आजाद ने कहा कि अमित राज यादव की सामाजिक सेवा के प्रति निस्वार्थ भावना, अनुभव और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। उनके माध्यम से ठाकुरगंज प्रखंड में आम जनता की बैंकिंग से जुड़ी समस्याओं का समाधान तेज़ी से और समन्वयपूर्ण तरीके से किया जा सकेगा।

अमित राज यादव का समाज सेवा में लंबा अनुभव:

  • वर्ष 2008 में तत्कालीन राज्यपाल श्री देवानंद कुंवर द्वारा सम्मानित।
  • 2009 में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल से राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त।
  • तीन वर्षों तक जिला स्काउट गाइड में बतौर ट्रेनर कार्य किया।
  • सात वर्षों तक चाइल्ड लाइन 1098 परियोजना के तहत ठाकुरगंज, पोठिया और दिघलबैंक में प्रखंड समन्वयक के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं दीं।

मनोनीत होने के बाद अमित राज यादव ने कहा, “यह मेरे लिए गौरव की बात है। मैं पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से जनसेवा के इस उत्तरदायित्व को निभाऊंगा। आमजनों की बैंकिंग समस्याओं के समाधान हेतु हरसंभव प्रयास करूंगा।”

स्थानीय स्तर पर इस निर्णय का स्वागत किया जा रहा है और लोगों को उम्मीद है कि अमित राज यादव के नेतृत्व में बैंकिंग विभाग से जुड़ी जनसमस्याओं के समाधान में गति आएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!