जमशेदपुर, पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम की अनुषांगिक इकाई टीम “जय हो” ने “जीवन के अद्भुत रंग” नामक कार्यक्रम का आयोजन किया।..

तारकेश्वर गुप्ता : जमशेदपुर , पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम की अनुषांगिक इकाई टीम “जय हो” ने “जीवन के अद्भुत रंग” नामक कार्यक्रम का आयोजन बिष्टुपुर स्थित सेंटर प्वाइंट होटल में आयोजित किया। फौजी एवं फ्रेंड्स की टीम ’जय हो’ स्वास्थ्य जागरूकता एवं संवर्धन पर कार्य करती है। आज के कार्यक्रम में 50 सदस्य उपस्थित रहे। योग, ध्यान एवं प्राणायाम से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसे आर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षक श्रीमती प्रीति रंजन एवं मोनिका भारती जी ने संपन्न कराया। तत्पश्चात ’जय हो’ की कहानी डॉक्टर शुक्ला की जुबानी कार्यक्रम पेश किया गया। ’जय हो’ के रंग श्री रमाकांत शुक्ला के संग’ नामक कार्यक्रम को हुरलुंग मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री रमाकांत शुक्ला जी ने पेश किया उसके बाद उदय चंद्रवंशी जी ने अपना जलवा दिखाया और ’जय हो’ के आज के कार्यक्रम में आकर्षक रंग बिखेरे। ’हास्य का तड़का रोहित का दिल भड़का’ और ’आजा नच ले’ नामक कार्यक्रम का आयोजन रोहित अरोड़ा के द्वारा प्रस्तुत किया गया। आज के कार्यक्रम में डॉक्टर रामकुमार ने बीपी, शुगर एवं नशाखोरी जैसे तथ्यों से लोगों को अवगत कराया और इससे होने वाले नुकसान तथा बचाव के उपाय बताए। हुंडई शोरूम के मैनेजर संतोष कुमार जी ने बहुत ही सुंदर गायन प्रस्तुत करके लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम का संचालन ’जय हो’ के संयोजक श्री हरेन्दु कुमार शर्मा ने की। आज के कार्यक्रम में श्री सच्चीकांत मिश्रा जी, श्री महेश जोशी जी तथा श्री उदय चंद्रवंशी जी को समाज के प्रति किए गए उनके कृत्यों के लिए सम्मानित भी किया गया। श्री सुशील कुमार सिंह और डॉक्टर कमल कुमार शुक्ला की अगुवाई तथा देखरेख में समस्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया।