ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : शिक्षा विभाग कुंभकर्णी निंद्रा से जगाने के लिए शिक्षक निकालेंगे मशाल जुलूस..

अंतर वेतन, पुरानी पेंशन, पुर्ण वेतनमान आदि मांगों को लेकर टीपीएसएस निकालेगा मशाल जुलूस।

अररिया/अब्दुल कैय्यूम, नवप्रशिक्षित शिक्षकों के बकाया अंतर वेतन भुगतान, पुरानी पेंशन, समय पर वेतन, राज्य कर्मी का दर्जा, पूर्ण वेतनमान टीईटी सीटीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का अलग संवर्ग आदि मांगों को लेकर शुक्रवार (21-10-2022) को अररिया बस स्टैंड से चांदनी चौक तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इस को लेकर टीईटी प्रारंभिक शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मेराज खान ने अनुमंडलाधिकारी महोदय को लिखित रूप से सूचना दी है। दिए गए ज्ञापन में मेराज खान ने कहा कि शिक्षा विभाग कुंभकर्णी निंद्रा में सोई हुई है, विभाग को जगाने के लिए और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों को पाने के लिए इस शुक्रवार की शाम अररिया बस स्टैंड से चाँदनी चौक तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इस मशाल जुलूस में जिले भर के सैकड़ों शिक्षक शामिल होंगे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button