अपराधकिशनगंजताजा खबरदेशप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : भारत नेपाल सीमा से गिरफ्तार संदिग्ध पाकिस्तानी महिला को भेजा गया जेल।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, भारत नेपाल सीमा के पास से बुधवार को एक पाकिस्तानी महिला को हिरासत में लिया है। जिसे गुरुवार को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जिसे जेल भेज दिया गया है। एसपी की माने तो महिला का वीजा काफी पहले खत्म हो चुका है। उसने अमेरिका की नागरिकता ले रखी है। उत्तराखंड में वो जेल जा चुकी है। भारत नेपाल सीमा से सटे गलगलिया बार्डर पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त आपरेशन में संदिग्ध पाकिस्तानी महिला को हिरासत में लिया गया था। बताया जाता है की महिला भारत से नेपाल जाने की फिराक में थी। महिला से जब पूछताछ की गई तो वो कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाई जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। जिला पुलिस कप्तान डा. इनाम उल हक मेंगनू ने बताया की महिला पाकिस्तान की रहने वाली है लेकिन उसने अमेरिका के कलेफोरनिया की नागरिकता ले ली है। एसपी ने बताया की महिला का वीजा समाप्त हो गया है और इससे पूर्व भी वो उत्तरखंड में गिरफ्तार हो चुकी है और 11 महीने जेल में भी रह चुकी है। इसकी सूचना कोलकाता स्थित यूएस दूतावास सहित अन्य स्थानों पर भेजी जा रही है। महिला का नाम फरीदा मालिक है, जिससे पूछताछ भी जारी है। वही गुरुवार को सदिग्ध पाकिस्तानी महिला को जेल भेज दिया गया है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button