ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

48 जवानों का हत्यारा और 25 लाख इनामी माओवादी कमांडर नवीन यादव का सरेंडर…..

राहुल राय रांची। 25 लाख के इनामी माओवादी कमांडर नवीन यादव उर्फ सर्वजीत यादव ने सरेंडर कर दिया है। हालांकि झारखंड पुलिस के तरफ से इस बात की फिलहाल पुष्टि नहीं की गयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईबी के अधिकारी के सामने नवीन यादव सरेंडर किया है। नवीन यादव झारखंड-बिहार में 100 से अधिक बड़े नक्सली हमले का आरोपित है। नवीन यादव पर 48 जवानों की हत्या में शमिल रहने का आरोप है। सरकार ने उस पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा था, जिसे बाद में बढ़ा कर 25 लाख रुपये कर दिया गया। नवीन नक्सलियों के गढ़ बूढ़ा पहाड़ और छकरबंधा के इलाके में सक्रिय रहा है। जनवरी 2019 में नवीन यादव की पलामू के रेडमा में 18.5 एकड़, चतरा के प्रतापपुर में 12.78 एकड़ जमीन भी जब्त की गई थी।

नवीन यादव 48 जवानों की हत्या में शामिल रहा है। जून 2016 में औरंगाबाद-गया सीमा पर बड़ा नक्सल हमला हुआ था। इसमें 10 कोबरा बटालियन के जवान शाहिद हुए थे। इस हमले में माओवादियों का नेतृत्व नवीन यादव ही कर रहा था। नवीन यादव 2013 में लातेहार के कटिया हमले का भी मुख्य आरोपित है, इस हमले में 17 जवान शहीद हुए थे। 2011 में चतरा के तत्कालीन सांसद इंदर सिंह नामधारी के काफिले पर हमले में आठ जवान और जनवरी 2012 में गढ़वा के भंडरिया में नक्सल हमले में थाना प्रभारी समेत 13 जवान शहीद हुए थे। नवीन यादव झारखंड-बिहार के नक्सलियों के बीच की बहुत बड़ी कड़ी था।

रांची। 25 लाख के इनामी माओवादी कमांडर नवीन यादव उर्फ सर्वजीत यादव ने सरेंडर कर दिया है। हालांकि झारखंड पुलिस के तरफ से इस बात की फिलहाल पुष्टि नहीं की गयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईबी के अधिकारी के सामने नवीन यादव सरेंडर किया है। नवीन यादव झारखंड-बिहार में 100 से अधिक बड़े नक्सली हमले का आरोपित है। नवीन यादव पर 48 जवानों की हत्या में शमिल रहने का आरोप है। सरकार ने उस पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा था, जिसे बाद में बढ़ा कर 25 लाख रुपये कर दिया गया। नवीन नक्सलियों के गढ़ बूढ़ा पहाड़ और छकरबंधा के इलाके में सक्रिय रहा है। जनवरी 2019 में नवीन यादव की पलामू के रेडमा में 18.5 एकड़, चतरा के प्रतापपुर में 12.78 एकड़ जमीन भी जब्त की गई थी।

नवीन यादव 48 जवानों की हत्या में शामिल रहा है। जून 2016 में औरंगाबाद-गया सीमा पर बड़ा नक्सल हमला हुआ था। इसमें 10 कोबरा बटालियन के जवान शाहिद हुए थे। इस हमले में माओवादियों का नेतृत्व नवीन यादव ही कर रहा था। नवीन यादव 2013 में लातेहार के कटिया हमले का भी मुख्य आरोपित है, इस हमले में 17 जवान शहीद हुए थे। 2011 में चतरा के तत्कालीन सांसद इंदर सिंह नामधारी के काफिले पर हमले में आठ जवान और जनवरी 2012 में गढ़वा के भंडरिया में नक्सल हमले में थाना प्रभारी समेत 13 जवान शहीद हुए थे। नवीन यादव झारखंड-बिहार के नक्सलियों के बीच की बहुत बड़ी कड़ी था।

Related Articles

Back to top button