ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*मानव अधिकार रक्षक की पहल पर पुलिस अधीक्षक ने लिया संज्ञान*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा,  ::सिक्योरिटी गार्ड अखिलेश शर्मा ने अपनी पत्नी विभा देवी की हत्या का मामला थाना में दर्ज रहने के बावजूद नही हो रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में सहयोग करने के लिए 23 मई, 2023 को लिखित रुप में मानव अधिकार रक्षक से अनुरोध किया था, जिस पर मानव अधिकार रक्षक ने पहल की। उक्त जानकारी मानव अधिकार रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी।

उन्होंने बताया कि एक अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले अखिलेश शर्मा की पत्नी विभा देवी की हत्या कर दिया गया था। इस संबंध में घोषी थाना में 01 अप्रैल, 2023 को मामला संख्या 218/23 दर्ज किया गया था। इस मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की गई थी, लेकिन थाना द्वारा कोई कार्यवाही या अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुआ है। ऐसी स्थिति में श्री शर्मा ने मानव अधिकार रक्षक से सहयोग करने का अनुरोध किया था।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मानव अधिकार रक्षक संस्था ने उनके आवेदन पर पहल करते हुए दिनांक 09जून 2023 को संस्था के महिला पदाधिकारियों की जिसका नेतृत्व संस्थापिका रीता सिन्हा कर रही थी, जिसमें पटना जिला अध्यक्ष पूजा सिन्हा, सदस्य गीता प्रसाद, सरिता सिंह, किरण कुमारी साथ थी। यह दल जहानाबाद पुलिस अधीक्षक एवम वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी और उनसे अनुरोध किया कि हमारे समक्ष बुलाकर थाना प्रभारी से पूछा जाय कि आखिर किन कारणों से अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभी तक क्यों नही की जा रही है।पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए तुरंत घोसी थाना प्रभारी को फोन कर बुलाया और संबंधित मामले के संबंध में की जा रही कार्यवाही के संबंध में पूछताछ की और थाना प्रभारी को सख्त आदेश दिया कि 10 दिनों के अन्दर किसी भी हालत में अभियुक्तों की गिरफ्तारी होनी चाहिए चाहे वो जहां भी छुपे क्यों न हों।

उन्होंने बताया कि मानव अधिकार रक्षक टीम द्वारा लिए किए गए पहल पर पुलिस अधीक्षक ने तुरंत संज्ञान ली और त्वरत कारवाई की, जो कबीले तारीफ है।

मानव अधिकार रक्षक की संस्थापिका रीता सिन्हा ने कहा कि न्याय व्यवस्था को मजबूत करने का जो संकल्प हमारी संस्था (मानव अधिकार रक्षक) ने लिया है वो कही न कही साकार होता दिख रहा है।
——–

Related Articles

Back to top button