*स्लम बस्तियों में छात्र-छात्राओं ने मनाई दीपावली*
जितेन्द्र कुमार सिन्हा:-हिंदुओं के दीपावली त्योहार का शुभारंभ धनतेरस से हो चुका है। लोग उत्साहित होकर अपने अपने घरों में लक्ष्मी-गणेश की पूजन करने के लिए बाजारों में खरीदारी कर रहे हैं तो कही लोग घरों को रंग विरंगी रोशनी से सजा रहे हैं। वहीं पटना के कुछ छात्र-छात्राओं ने स्लम के बच्चों के साथ दीपावली मनाने में मसगुल हो रहे हैं। यह एक अच्छा कदम है। ऐसा करने से अपने-पराये का फर्क तो मिटेगा ही, इसके साथ ही सद्भावना का माहौल भी बनेगा।
छात्र-छात्राओं के एक समूह 02 नवम्बर को पटना के कंकड़बाग स्थित झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों के बीच जाकर दीया-मिठाई, उपहार सामग्री आदि का वितरण किया। स्लम बच्चों के साथ मिलकर रंगोली बनाई और लोगों के बीच खुशियां बांटी।
उक्त अवसर पर प्रिया रंजन, अंकित कुमार, राजीव रंजन, प्रियांका रंजन, विशाल आदि अन्य स्कूल के बच्चों के साथ मौजूद थे।
प्रिया और उनके दोस्तों ने बताया कि “हमने स्लम के बच्चों के साथ शांतिपूर्ण रूप से दीपावली मनाई। यह जरूरी नहीं है कि खुशियां बड़ी-बड़ी चीजों में ही ढूंढी जाए, छोटी-छोटी खुशियों को बांट कर ही जीने में असली मजा है। इसलिए हमने अपनी खुशियां इन बच्चों के साथ बांटी।” प्रिया ने यह भी बताया कि बच्चों के चेहरों पर खुशी देखकर ऐसा लगा कि हमने असल रूप में आज दीपावली मनाई। ऐसे भी दिपावली पर्व आपस में भाईचारा रखने का संदेश देता है।
———–