किशनगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : फरार आरोपितों के विरुद्ध किशनगंज पुलिस की सख्ती, कुर्की की प्रक्रिया शुरू

इश्तेहार तामिल, आत्मसमर्पण न करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

किशनगंज,28 मई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, किशनगंज पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किए हुए है। पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देशन में किशनगंज सदर थाना कांड संख्या 26/13, जी.आर. संख्या 84/13 के तहत वांछित दो महिला अभियुक्ताओं के विरुद्ध इश्तेहार विधिवत तामिला की गई है।

इन फरार अभियुक्ताओं की पहचान इस प्रकार है:

  1. सालेखा खातून, पति – आशिरुद्दीन, निवासी – गाछपाड़ा, पूरब टोला, वार्ड संख्या-08, थाना व जिला – किशनगंज
  2. रफेकुल निशा, पिता – ताहिर अहमद, निवासी – गाछपाड़ा, पूरब टोला, वार्ड संख्या-08, थाना व जिला – किशनगंज

दोनों आरोपित लंबे समय से फरार चल रही थीं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए कई प्रयास विफल होने के बाद अब पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत इश्तेहार जारी किया है। यदि अभियुक्ताएं शीघ्र आत्मसमर्पण नहीं करती हैं, तो न्यायालय के आदेशानुसार कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी तथा उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!