प्रमुख खबरें

*रालोमो के प्रदेश उपाध्यक्ष अंगद कुशवाहा बने बिहार राज्य खाद्य आयोग के सदस्य*

मुकेश कुमार/राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अंगद कुशवाहा को बिहार राज्य खाद्य आयोग का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस संबंध में बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने पत्रांक 955 दिनांक 07/06/2025 के माध्यम से एक अधिसूचना निर्गत की है। इस पॉच सदस्यीय आयोग में श्री प्रहलाद कुमार सरकार को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके अतिरिक्त श्रीमती रिंकी रानी पाण्डेय, श्री मनोज कुमार और श्री नरेंद्र कुमार मिश्रा को सदस्य मनोनीत किया गया है।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने इस नवगठित आयोग के अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों को बधाई प्रेषित की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि मुझे पूरी उम्मीद है कि यह आयोग प्रदेश हित से जुड़े विभागीय मामलों में अपनी सकारात्मक भागीदारी देगा। उन्होंने कहा कि रालोमो के एक कर्मठ कार्यकर्ता को सम्मान देने के लिए एनडीए गठबंधन के सभी सहयोगी दलों के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही गठबंधन दल के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त आशय की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामेश्वर महतो, मुख्यालय प्रभारी प्रशांत पंकज सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अंगद कुशवाहा को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button