झारखंडताजा खबरप्रमुख खबरेंराज्य

प्रदेश स्तरीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन, सम्मानित हुए कार्यकर्ता

झारखंड प्रदेश स्तरीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह कार्यक्रम रांची धुर्वा स्थित पुराने विधानसभा भवन के सभागार में हुआ


रांची : मानवाधिकार (Human Rights) सहयोग संघ भारत का झारखंड प्रदेश स्तरीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह कार्यक्रम रांची धुर्वा स्थित पुराने विधानसभा भवन के सभागार में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनील राज चक्रवर्ती तथा संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता पंकज कुमार आदर्श ने किया। कार्यक्रम में अतिथि स्वरूप युवा आदिवासी संघ के राजू उरांव, राष्ट्रीय जनता दल से मो. एकराम मौजूद रहे। मौके पर पूरे राज्य से आए प्रतिनिधियों ने मानवाधिकार से संबंधित दिशा निर्देशों पर चर्चा की और आगामी रुपरेखा तैयार की। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष ने सम्मानित किया। साथ ही अपने अपने क्षेत्र में मानवाधिकार से संबंधित कार्यों के सफल संचालन करने का निर्देश दिया।


मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिल्पी शर्मा, राष्ट्रीय प्रभारी सुनील शर्मा, राष्ट्रीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरव शर्मा राष्ट्रीय संयोजक शालिनी प्रिया, प्रदेश सचिव असगर अली, लीगल सेल प्रदेश अध्यक्ष अमरेश शांडिल्य, बिहार प्रदेश अध्यक्ष डा. सरफुद्दीन हुसैन, सचिव विनय कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष रामविनय महतो, लीगल सेल रांची अंशु कुमारी, रांची जिला सचिव फलहारी महतो, उपाध्यक्ष गोकुल महतो, सरायकेला से कंचन, रोशन लाल गुप्ता, गुमला से जयंत शर्मा, बोकारो जिलाध्यक्ष मो. मेराजुद्दीन, जिला उपाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह, संगठन मंत्री रजनीश कुमार, जिला मंत्री निकु कुमार, फुसरो नगर अध्यक्ष सौरभ सिंह, गिरिडीह जिला प्रमुख ठाकुर दास, जिला उपाध्यक्ष ललिता पांडेय, जिला सचिव बहादुर रविदास, गिरिडीह प्रखंड अध्यक्ष बलदेव रविदास, हजारीबाग चौपारण प्रखंड अध्यक्ष मो. असलम, धनबाद से संजय रवानी, डा. मो. सदरूद्दीन समेत सिमडेगा व रामगढ़ से भी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!