ताजा खबर

*टैलेंट हंट और संगठन सृजन कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने की बैठक*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार में नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम और संगठन सृजन कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने प्रदेश के नेताओं के साथ अहम बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में किया।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने सभी नेताओं को आवश्यक निर्देश दिया और नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम को लेकर आवेदनों की अद्यतन जानकारी ली और उसमें गति देने के लिए जिलेवार समीक्षा की गई। इस बैठक में बिहार कांग्रेस कनेक्ट के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

इस बैठक में मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, असितनाथ तिवारी, राजीव मेहता, प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, मिन्नत रहमानी, रवि कुमार, विमलेश तिवारी सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें।

साथ ही संगठन सृजन को लेकर बैठक का आयोजन हुआ जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने सभी को विस्तृत जानकारी दी और आने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियों की समीक्षा भी की।

इस अवसर पर, वैद्यनाथ शर्मा, अरविन्द लाल रजक, डा0 कमलदेव नारायण शुक्ला, मनोज शर्मा, केशर कुमार सिंह, संजय महाराज, सुधीर शर्मा, अरविन्द कुमार चैधरी, मृणाल अनामय, डा0 अमन कुमार, रंजीत कुमार वाल्मीकी, मिथिलेश निषाद, नदीम अंसारी, पंकज यादव, डा0 सत्येन्द्र कुमार, शिवम राज,, राज कुमार, रामशंकर कुमार पान,विनोद कुमार विद्यार्थी, चन्द्रभूषण राजपूत सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!