*प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने पूर्व सीएम चंद्रशेखर सिंह की पत्नी मनोरमा सिंह के निधन पर जताया शोक*
पूर्व सीएम चंद्रशेखर सिंह की धर्मपत्नी मनोरमा सिंह के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने जताया शोक

संजय कुमार सिन्हा/पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चंद्रशेखर सिंह जी की धर्मपत्नी व पूर्व सांसद मनोरमा सिंह की निधन पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने गहरा शोक जताया।
बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह उनके घर जाकर उनके पुत्र विधु शेखर सिंह को ढांढ़स बढ़ाया। मनोरमा सिंह अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गई है ।इसके पश्चात उन्होंने कहा कि मनोरमा सिंह स्वयं सामाजिक और राजनीतिक रूप से हमेशा सशक्त रही हैं। उन्होंने समाज के बेहतरी के लिए कार्य किया और क्षेत्र के साथ पूरे राज्य में उनका अहम योगदान रहा। उनके निधन से मैं मर्माहत हूं और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं। इस दुःख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ है।
मनोरमा सिंह का पार्थिव शरीर कल सुबह 9:00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम लाया जाएगा और यहां से सुबह 10:00 बजे दीघा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मनोरमा सिंह के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावे कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता डॉ शकील अहमद खान ,विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक , प्रेमचंद्र मिश्रा , डॉ समीर कुमार सिंह ,निर्मल वर्मा , ब्रजेश पांडेय , राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन ,बंटी चौधरी , लालबाबू लाल डॉ हरखू झा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी गहरा दुःख जताया है।