ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया पेनेलिस्ट संजीव कुमार कर्मवीर के पिता अशोक कुमार सिंह का आज पटना जिला के विक्रम थाना अंतर्गत महजपुरा गाँव में आक्समिक निधन हो गया।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :– स्व0 अशोक कुमार सिंह 66 वर्ष के थे। वे अपने पीछे दो पुत्र एवं पत्नी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गये है ।बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने अपने शोक संदेश में कहा कि अशोक कुमार सिंह एक मृदुभाषी एवं सामाजिक कार्यकर्ता थे। वे सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। डा0 मदन मोहन झा ने शोक संतप्त परिवार को इस दारूण दुख को सहन करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास, कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजित शर्मा, सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, पी0आर0ओ0 रिपुन बोरा,ए0पी0आर0ओ0 डा0 नरेश कुमार, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, डा0 समीर कुमार सिंह, स.वि.प.,श्याम सुन्दर सिंह धीरज,डा0 अशोक कुमार, विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़, संगठन प्रभारी ब्रजेश पाण्डेय, सुबोध कुमार, सदस्यता प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन, डिजिटल सदस्यता के प्रदेश कोडिनेटर कुमार आशीष, डा0 आशुतोश शर्मा, ज्ञान रंजन, स्नेहाशीष वर्द्धन, धनंजय शर्मा, मृणाल अनामय, उदय शंकर पटेल, निधि पाण्डेय ने भी अशोक कुमार सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button