महाराणा प्रताप की 482 वीं जयंती मनाई गयी – आनंद प्रताप सिंह

केवल सच/पलामू
मेदिनीनगर – अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट पलामू जिला इकाई के द्वारा महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई।
आज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट पलामू जिला के द्वारा पूर्व राज्यपाल परम श्रद्धेय आदरणीय भीष्म नारायण सिंह जी के आवास पर महाराणा प्रताप की 482 वीं जयंती मनाई गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष व्यास सिंह के द्वारा किया गया , कार्यक्रम का संचालन नगर सचिव धर्मेंद्र सिंह ने किया। महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती मनाई गई। बैठक मे उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया साथ ही साथ संगठन को धारदार और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया साथ ही साथ समाज और संगठन हित में कार्य करने की चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह , विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व गवर्नर आदरणीय भीष्म नारायण सिंह के पोते आनंद प्रताप सिंह , प्रदेश संगठन मंत्री सौरभ सिंह , प्रदेश मंत्री संजय सिंह, प्रदेश सचिव शक्ति सिंह, अरुण सिंह, राणा सिंह, मनोज प्रताप सिंह, सुरेश सिंह, प्रवीण सिंह,मनीष कुमार सिंह अमित सिंह , आलोक कुमार सिंह ,एवं काफी संख्या में महासभा के पदाधिकारी उपस्थित हुए।